Patwari Bharti 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा ग्रुप 4 (सब ग्रुप 04) के 9073 रिक्त पद जारी किए गए हैं इसमें आप सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं आवेदन प्रक्रिया का आयोजन पटवारी और अन्य रिक्त पदों हेतु किया जा रहा है जिसे आप जनवरी से लेकर 19 जनवरी 2023 तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पूरा कर पाएंगे |
मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाने वाला है जिसकी आवेदन प्रक्रिया मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल के आधिकारिक पेज के माध्यम से पूर्ण होगी। जिसमें आप सभी स्नातक डिग्री उत्तीर्ण विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य प्रकार के पदों हेतु पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है इसकी समस्त जानकारी आप आधिकारिक अधिसूचना में भी देख सकते।
Patwari Bharti 2023
पटवारी भर्ती 2023 का आयोजन राज्य स्तर पर किया जा रहा है जिसमें मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवासी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन को पूरा कर सकते हैं इसके बाद राज्य के सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी मेरिट लिस्ट के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किए जाएंगे और विद्यार्थियों को उनकी प्राथमिकता के अनुसार चुने गए पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी |
अगर आप भी मध्यप्रदेश के मूल निवासी छात्र हैं और स्नातक उत्तीर्ण कर चुके हैं तो आप सभी विद्यार्थी मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती 2023 के रिक्त पदों हेतु आवेदन कर सकते हैं जिसकी आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ है आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी आपके लिए आर्टिकल के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है जिसमें पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान, दस्तावेज, आवेदन शुल्क एवं आवेदन प्रक्रिया का समस्त विवरण उपलब्ध है |
- Also Read : MP Panchayat Vacancy 2023: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
- Also Read : MP ADEO Recruitment 2023: सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पदों पर आ गई बम्पर भर्ती, ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू
पटवारी भर्ती 2023 हेतु पात्रता
- पटवारी भर्ती में मध्यप्रदेश के मूल निवासी छात्र एवं छात्राएं आवेदन कर सकती है।
- मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती में आवेदन करने वाले विद्यार्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट की अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
- पटवारी भर्ती 2023 में आवेदन करने वाले विद्यार्थी स्नातक कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए।
पटवारी भर्ती 2023 हेतु चयन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पटवारी भर्ती का आवेदन फॉर्म लिया जा रहा है जिसके बाद एडमिट कार्ड के आधार पर आपके लिए लिखित परीक्षा हेतु आमंत्रित किया जाएगा जो कि कंप्यूटर आधारित की जाती है। परीक्षा अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को मेरिट लिस्ट के आधार पर दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया जाएगा और विद्यार्थियों की नियुक्ति होगी।
- लिखित परीक्षा
- मेरिट लिस्ट
- साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन
महत्वपूर्ण तिथियां
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा अधिसूचना प्रकाशित की गई थी जिसके माध्यम से पटवारी भर्ती 2023 का समस्त विवरण उपलब्ध कराया गया है आप सभी विद्यार्थी नीचे दिए गए बिंदुओं में पटवारी भर्ती से जुड़ी आवश्यक तिथियों की जानकारी देख सकते हैं और अपने आवेदन को पूरा कर सकते हैं-
परीक्षा अधिसूचना जारी होने की तिथि | नवंबर 2022 |
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की शुरुआत तिथि | 5 जनवरी 2023 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 19 जनवरी 2023 |
ऑनलाइन परीक्षा तिथि | 16 मार्च 2023 |
पटवारी भर्ती 2023 हेतु आवेदन शुल्क
मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए जा रहे हैं जो कि आप नीचे दी गई श्रेणी के माध्यम से जमा कर सकते हैं-
- GEN – ₹510
- SC/ST/OBC – ₹310
पटवारी भर्ती 2023 के आवश्यक दस्तावेज
एमपी पटवारी भर्ती 2023 में आवेदन करने हेतु विद्यार्थी नीचे दिए गए दस्तावेजों का उपयोग कर सकते हैं जो कि काफी महत्वपूर्ण है-
- कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं की अंकसूची
- स्नातक डिग्री
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- व्यापम पंजीकरण
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
पटवारी भर्ती फॉर्म 2023 कैसे जमा करें?
- मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- व्यापम के आधिकारिक पेज पर सबसे पहले भाषा का चुनाव करें।
- अब आपको सबसे पहले व्यापम का रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके आधार पर आप लॉगइन आईडी और पासवर्ड प्राप्त कर पाएंगे।
- अब आपने आवेदन फॉर्म पर जा सकते हैं।
- आवेदन फॉर्म में आपके लिए मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, दस्तावेज इत्यादि जमा करना होगा।
- समस्त जानकारी की जांच आप सही प्रकार से दर्ज करते हुए सबमिट कर सकती है।
- समस्त जानकारी जमा हो जाने पर आप आवेदन शुल्क अपनी श्रेणी के अनुसार जमा कर सकते हैं।
- आपका आवेदन पूरा हो जाएगा अब आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।
मध्यप्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
मध्यप्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट है – https://peb.mp.gov.in/
पटवारी भर्ती 2023 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कब से प्रारंभ की जाएगी?
पटवारी भर्ती 2023 की आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी 2023 से प्रारंभ हो चुकी है।